{"_id":"5fbccb268ebc3e9b917489af","slug":"yogi-government-cabinet-on-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण कानून के मसौदे को आज मिल सकती है मंजूरी, यूपी कैबिनेट की बैठक में होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण कानून के मसौदे को आज मिल सकती है मंजूरी, यूपी कैबिनेट की बैठक में होगा विचार
Tue, 24 Nov 2020 02:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसमें धर्मांतरण के खिलाफ कानून से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक शाम साढ़े चार बजे हो सकती है। विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्ताव कैबिनेट के विचार के लिए लंबित हैं।
गृह विभाग ने छल-कपट, प्रलोभन या विवाह के लिए धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून का प्रस्ताव तैयार किया है। इस कानून के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा राजस्व, औद्योगिक विकास, सिंचाई, वित्त व अन्य विभागों के भी प्रस्ताव आ सकते हैं।
विज्ञापन