{"_id":"5dd90a318ebc3e55037de74b","slug":"yogi-congratulates-fadnavis-on-becoming-maharashtra-cm-and-ajit-pawar-as-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के सीएम व अजित पवार को डिप्टी सीएम बनने पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के सीएम व अजित पवार को डिप्टी सीएम बनने पर दी बधाई
Sat, 23 Nov 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद बीजेपी और एनसीपी ने गठबंधन कर राज्य में अपनी सरकार बना ली। सरकार गठन की प्रक्रिया में शनिवार सुबह एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सरकार बनाने के बाद इन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट किया है- "श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं श्री अजित पवार जी को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि यह सरकार जनकल्याण के प्रति समर्पित होकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगी।"
विज्ञापन