फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai

MAKE IN UP पर योगी का फोकस, मुंबई में इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए बनाया ये प्लान

Fri, 22 Dec 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Dec 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बोलते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ में फरवरी में होने वाले इंवेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह मुबंई के होटल ट्राइडेंट में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं के साथ मीटिंग की। कॉन्फेड्रेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा आयोजित मींट‌िंग में योगी ने कहा कि मेक इन इंडिया की तर्ज पर ही मेक इन यूपी पर हमारा फोकस है।

विज्ञापन


हमारा प्रयास है कि भारत के नव निर्माण में ज्यादा से ज्यादा निवेश यूपी से हो। इसके लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है, जिसे हम सदैव बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि यूपी में हर सेक्टर में इन्वेस्ट करने पर लाभ है। यमुना एक्सप्रेस वे पहले से मौजूद हैं। हम वहीं, एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai
इन्वेस्टर्स समिट
योगी ने कहा कि दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत यूपी के अन्य शहरों में व्यापक संभावनाएं हैं। यदि बैंक वहां अपने रीजनल ऑफिस में स्थापित होते हैं तो बहुत ही अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। 

सीएम योगी ने संस्थाओं से ऋण स‌ुविधा का विस्तार करने की अपील की। बोले कि यूपी की आबादी 22 करोड़ है उसके हिसाब से शाखाएं 16500 हैं जिसे 25000 किए जाने की जररूत है। शाखा विस्तार के साथ ही साथ केंद्र की स्टैंड अप, स्टार्ट और मुद्रा योजनाओं पे सपोर्ट की आवश्यकता है।

वहीं, इसे वन ‌डिस्क्रिट वन प्रोडक्ट से जोड़े जाने की जरूरत है। सरकार किसानों के हित के लिए भी काफी प्रयास कर रही है। सरकार प्रदेश में 23 गाय सेंक्चुरी खोलने जा रही है, जिससे किसानों के साथ सहायक और डेरी उद्योग भी बढेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रमुख बड़े बैंक के चेयरमैन भी मौजूद रहे। 

yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai
इन्वेस्टर्स समिट
वहीं, इसे वन ‌डिस्क्रिट वन प्रोडक्ट से जोड़े जाने की जरूरत है। सरकार किसानों के हित के लिए भी काफी प्रयास कर रही है। सरकार प्रदेश में 23 गाय सेंक्चुरी खोलने जा रही है, जिससे किसानों के साथ सहायक और डेरी उद्योग भी बढेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रमुख बड़े बैंक के चेयरमैन भी मौजूद रहे। 

योगी ने कहा कि मैं सभी बैंक और वित्तीय संस्थाओं को यूपी के इंवेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूं।

यूपी इंवेस्टर्स समिट का लोगो और मोबाइल एप लांच

yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai
इन्वेस्टर्स समिट का लोगो
कार्यक्रम में सीएम योगी ने रिमोट दबाकर यूपी इंवेस्टर्स समिट का लोगो और मोबाइल एप भी लांच किया गया। इस दौरान एक छोटी सी फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें निवेश की दृष्टि से यूपी के उद्योग क्षेत्रों में जो असीम संभावनाएं और अवसर हैं, उनका जिक्र किया गया। 

मुकेश अंबानी, रतन टाटा समेत कई बड़े उद्योगपति होंगे रोड शो में शामिल

yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai
मुख्यमंत्री मुंबई में आज रोड शो भी करेंगे। इसमें रिलायंस इंडरस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, टाटा ट्रस्ट के रतन टाटा, टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के पवन गोयनका, एस्सल ग्रपु के सुभाष चंद्रा, हिंदुजा ग्रुप के अशोक हिंदुजा, एचडीएफसी लिमिटेड के दीपक पारेख, बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेखर बजाज,अरविंद ग्रुप के अरविंद लालाभाई, टारेंट ग्रुप के सुधीर मेहता, अजंता फार्मा के मधुसूदन अग्रवाल और गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चौकसी शामिल होंगे। 

यूपी में उद्योगपतियों को देंगे सुरक्षा और सम्मान

yogi conduted meeting with banking and financial institutions in mumbai
सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में निवेश के लिए सर्वाधिक अनुकूल वातावरण होने का दावा करते हुए सूबे के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने मुंबई के उद्योगपतियों को सुरक्षा और सम्मान देने की गारंटी दी है। 

मुंबई के होटल ताज में गुरुवार को यूपी मूल के उद्योगपतियों को संबोधित कते हुए महाना ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। योगी सरकार वहां निवेश करने वाले उद्योपतियों को हर तरह से सहयोग करने में प्रतिबद्ध है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed