फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi commented on rahul gandhi

गुजरात में 99 सीटें ही मिलने पर बोले योगी-जीत तो जीत होती है, मोदी और शाह की जोड़ी अजेय

Thu, 21 Dec 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
yogi commented on rahul gandhi
मोदी और अमित शाह के साथ योगी (फाइल फोटो))

‘जीत तो जीत होती है। गुजरात की जनता ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। मोदी और अमित शाह की जोड़ी अजेय है।’ ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। उनसे सवाल हुआ था कि गुजरात में भाजपा 99 सीटों पर सिमट गई।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जो राहुल कहते थे कि मंदिरों में वही जाते हैं जो लड़कियों को छेड़ते हैं, वही राहुल गुजरात चुनावों में मंदिर-मंदिर जाकर माथा टेक रहे थे। प्रदेश की पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए बोले, जो समाजवादी थे वो अब परिवारवादी हो गए हैं। 

विज्ञापन

तो दोनों तरफ से चलेगी गोली

yogi commented on rahul gandhi

अगले वर्ष होने वाली इन्वेस्टर्स समिट पर सीएम योगी ने कहा कि निवेश की पहली आवश्यकता होती है कानून का राज। जब हम सत्ता में आए तो प्रदेश की कानून-व्यवस्था हमारे लिए चुनौती थी। आज 1400 से ज्यादा अपराधी जेल में हैं। 25 दुर्दांत अपराधी पुलिस एनकाउंटर में मार दिए गए। अगर अपराधी गोली चलाएगा तो गोली दोनों तरफ से चलेगी। संगठित अपराध के खात्मे के लिए हम यूपीकोका कानून ला रहे हैं। 

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कॉन्सेप्ट

yogi commented on rahul gandhi
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि जनवरी में यूपी स्थापना दिवस पर हम ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ लागू करने जा रहे हैं। धार्मिक और ईको पर्यटन पर भी जोर दे रहे हैं। 2019 में होने वाले कुंभ की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

yogi commented on rahul gandhi

राम मंदिर के मुद्दे पर योगी ने कहा, राम आस्था के प्रतीक हैं। यह हमारा राजनीतिक एजेंडा नहीं है। राम मंदिर पर हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जन भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed