फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Cabinet's decision: Every year one lakh youth will get jobs, 30 thousand will get a chance to work abroad

योगी कैबिनेट का फैसला: हर साल एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, 30 हजार को विदेश में काम करने का मौका

Thu, 03 Jul 2025 06:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में यूपी के युवाओं को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही है। विदेशों में भी युवाओं के लिए नौकरी के अवसर होंगे। 

विज्ञापन
Yogi Cabinet's decision: Every year one lakh youth will get jobs, 30 thousand will get a chance to work abroad
योगी कैबिनेट की बैठक में फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगी सरकार ने आज हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं को तोहफा दिया है। अब प्रदेश के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी नौकरी के मौके होंगे। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक में ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के गठन का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया। इस मिशन का उद्देश्य सीधे राज्य सरकार के माध्यम से न केवल राज्य के युवाओं को देश में रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें विदेशों में भी नौकरी के अवसर दिलाना है। मिशन के गठन के बाद हर वर्ष एक लाख युवाओं को देश और 30 हजार को विदेशों में रोजगार दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि अब तक सेवायोजन विभाग केवल रोजगार मेलों और सेवायोजकों के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं को अवसर दिला रहा था। अब उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के गठन के साथ हम देश और विदेश दोनों स्तरों पर अपने युवाओं को सीधी नौकरी दिला सकेंगे।
विज्ञापन


अनिल राजभर ने बताया कि अब तक विदेशों में रोजगार के लिए राज्य को रिक्रूटिंग एजेंट (आरए) लाइसेंसधारी एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता था। मिशन के गठन के साथ ही सरकार स्वयं आरए का लाइसेंस प्राप्त कर सकेगी, जिससे बेरोजगारों को सीधे विदेशों में रोजगार के लिए भेजा जा सकेगा। वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश की मैनपावर खासकर पैरा मेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, ड्राइवर्स, कुशल श्रमिकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह मिशन राज्य की उस क्षमता को दिशा और अवसर देने का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन की प्रमुख गतिविधियां

-देश-विदेश में रोजगार मांग का सर्वेक्षण
-प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची तैयार कर उनसे मांग एकत्र करना
-स्किल गैप का आकलन और आवश्यक प्रशिक्षण
-भाषा प्रशिक्षण और प्रि डिपार्चर ओरिएंटेशन
-कैरियर काउंसलिंग और कैम्पस प्लेसमेंट
-प्लेसमेंट के बाद सहायता व फॉलोअप सेवा

मिशन को चलाएंगी पांच प्रमुख इकाइयां

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन एक उच्च स्तरीय संस्था के रूप में किया जा रहा है, जो सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत होगी। इसके संचालन के लिए पांच प्रमुख इकाइयां गठित की जाएंगी। जिसमें शासी परिषद, राज्य संचालन समिति, राज्य कार्यकारिणी समिति, राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (एसपीएमयू) और जिला कार्यकारिणी समिति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed