फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi cabinet expansion influence of West and Purvanchal increased in Yogi government

Yogi cabinet: सरकार में पश्चिम और पूर्वांचल का दबदबा बढ़ा; तीन दर्जन से अधिक जिलों को अब भी प्रतिनिधित्व नहीं

Wed, 06 Mar 2024 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2024 08:28 AM IST
सार

Yogi cabinet expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। अब कैबिनेट में 56 मंत्री हो गए हैं। इसमें 22 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं। चार की जगह अभी भी कैबिनेट में शेष है। 

विज्ञापन
Yogi cabinet expansion influence of West and Purvanchal increased in Yogi government
Yogi cabinet expansion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी मंत्रिमंडल में पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल का दबदबा हो गया है। मंगलवार को शपथ लेने वाले चार मंत्रियों में दो पश्चिमी यूपी और दो पूर्वांचल से हैं। पश्चिमी यूपी से अब 25 और पूर्वांचल में 10 जिलों से 16 मंत्री हो गए हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर के जहूराबाद से विधायक और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाने से गाजीपुर को प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं दारा सिंह चौहान मूलतः आजमगढ़ के निवासी हैं। लेकिन चुनावी राजनीति मऊ जिले में करते हैं। वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं। लिहाजा मंत्रिमंडल में आजमगढ़ को भी जगह मिली है।
विज्ञापन


मुजफ्फर नगर से दो मंत्री
योगी सरकार में अब मुजफ्फर नगर जिले से दो मंत्री हो गए हैं। मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद को मिला प्रतिनिधित्व
गाजियाबाद की सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाकर गाजियाबाद को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार में देवीपाटन और बस्ती मंडल, 39 जिलों को हिस्सेदारी नहीं
योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी देवीपाटन और बस्ती मंडल को सरकार में हिस्सेदारी नहीं मिल सकी। ऐसे कई दूसरे जिलों को भी हिस्सेदारी नहीं मिल सकी जिन्होंने अपने यहां की विधानसभा की सभी सीटें जिताई हैं। ऐसे जिले के विधायकों में मायूसी है।

प्रदेश के 75 जिलों में से 39 जिलों को सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। अवध क्षेत्र में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर,उन्नाव, पश्चिमी यूपी में बिजनौर, कासगंज, अमरोहा, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, फर्रुखाबाद, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद,रामपुर, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, शामली, हापुड़, बुंदेलखंड में औरेया, बांदा, हमीरपुर, झांसी, महोबा, फतेहपुर, चित्रकूट, ललितपुर, रुहेलखंड में बदायूं और लखीमपुर पूर्वांचल में कुशीनगर, गाजीपुर, बदायूं, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और बस्ती से एक भी मंत्री नहीं है।

बदले जाएंगे मंत्रियों के विभाग
चार नए कैबिनेट मंत्री शामिल होने के बाद अब प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही चार नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करेंगे।

सरकार में कुछ कैबिनेट मंत्रियों के पास दो से तीन बड़े विभागों की जिम्मेदारी है। लेकिन समय समय पर उन विभागों के कामकाज के कारण परेशानी होती है। सीएम योगी बीते दो वर्ष में मंत्रियों के कामकाज के आधार पर कुछ मंत्रियों के विभाग बदले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed