फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi attacked in the House: Asked the opposition, why garland the criminals if they don't shoot them? 'Bullet

सदन में योगी: विपक्ष से पूछा, अपराधियों को गोली न मारें तो क्या माला पहनाएं? उनके लिए चलेगी 'बुलेट' ट्रेन

Thu, 01 Aug 2024 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

Yogi attacked:सीएम योगी सदन में हमलावर दिखे। गोमती नगर में युवती के साथ हुई हुड़दंग की घटना पर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा। उन्होंने विपक्ष से पूछा कि अपराधियों को क्या माला पहनाया जाए? 

विज्ञापन
Yogi attacked in the House: Asked the opposition, why garland the criminals if they don't shoot them? 'Bullet
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कानून व्यवस्था पर कहा कि अपराधियों को गोली न मारें तो क्या माला पहनाएं? उन्होंने कहा कि गोमती नगर के आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने अयोध्या में अति पिछड़े वर्ग की बच्ची से रेप का आरोपी अयोध्या सांसद का करीबी है और हरदोई में अधिवक्ता की हत्या का आरोपी वीरेंद्र यादव सपा का पूर्व जिलाध्यक्ष है। उस पर 2012 से 2017 के मध्य सपा शासन में इस पर कई मामले दर्ज हुए। यह समाज के कोढ़ हैं। इस कोढ़ को जब तक हटाएंगे नहीं, तब तक यूपी की स्थिति को ठीक करने में कठिनाई होगी। ऐसे अपराधियों को गोली न मारें तो क्या माला पहनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने अपराध से जुड़े रिकार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि डकैती में 86.47, लूट में 78. 17, हत्या में 43.21, बलवा में 67.42, ग्रह भेदन 4.31, फिरौती के लिए अपहरण में 70 फीसदी मामलों में कमी आई है। बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़, केरल, राजस्थान व झारखंड में यूपी से अधिक अपराध घटित हुए थे। यूपी का इसमें 24वां स्थान है। शील भंग में यूपी का 17वां स्थान है यानी 16 राज्यों में यूपी से अधिक अपराध हुए हैं। यूपी में निरोधात्मक कार्रवाई के तहत शस्त्र अधिनियम के तहत 2016 की तुलना में 2024 में 4.45 प्रतिशत, एनडीपीएस में 14.98 फीसदी, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 57.95 प्रतिशत, गुंडा अधिनियम 70.69, गैंगस्टर के तहत 15.81 फीसदी अधिक कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर के आरोपियों के लिए चलेगी ''बुलेट'' ट्रेन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा के सवाल का जवाब देते हुए गोमती नगर की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गोमती नगर के आरोपियों के लिए बुलेट ट्रेन चलेगी। होटल ताज के पास अंडर पास में भरे पानी में राहगीरों के साथ बदतमीजी और युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा इस मामले का पहला आरोपी मनोज यादव और दूसरा मोहम्मद अरबाज है। ये सद्भावना वाले लोग हैं। चिंता न करिए हमारी सरकार इनके लिए सद्भावना ट्रेन नहीं बल्कि ''बुलेट'' ट्रेन चलाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।


उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो खिलवाड़ करेगा, वो खामियाजा भुगतेगा। इसके लिए हमारी सरकार ने प्रदेश की प्रत्येक मां, बहन और बेटी को आश्वस्त किया है। इस घटना में डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को हटा दिया है। साथ ही थाने के इंस्पेक्टर और पूरी चौकी को निलंबित करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed