फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi and modi team will try for the develpoment of uttar pradesh

योगी और मोदी की टीम यूपी को बनाएगी उत्तम प्रदेश, इन 7 बिंदुओं पर होगा काम

Sat, 06 May 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 May 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
yogi and modi team will try for the develpoment of uttar pradesh
डेमो प‌िक

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ ने बताया क‌ि सीएम आदित्यनाथ ने नीति आयोग को यूपी बुलाया है ताक‌ि प्रदेश के विकास के ल‌िए योजनाओं पर सलाह ली जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, 10 मई को नीति आयोगा का एक प्रतिनिधि मंडल आएगा। इसमें भारत सरकार के 7 सेक्रेटरी, 2 प्रिंसिपल सेक्रेटरी और 13 अधिकारी आएंगे। बताया क‌ि भारत सरकार की ओर से करीब 25 लोग आएंगे।
विज्ञापन


सिद्धार्थ ने बताया, योगी जी जब नीति आयोग की बैठक में दिल्ली गए थे तब आमंत्रित किया गया। हमे उम्मीद है कि फेडरल स्ट्रक्चर के जरिए हम प्रदेश का विकास करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, सपा ने नारा दिया था क‌ि उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश लेकिन काम नहीं हुआ। हमारा मानना है क‌ि विजन कर रहे हैं लेकिन अगर उसे जमीन पर न उतारा जाए तो मतिभ्रम की स्थित‌ि हो जाती है।

उन्होंने कहा, हमारी ट्रेजरी खोखली है। कहा क‌ि लाल फीताशाही खत्म करनी है। स्वच्छ भारत अभियान के सर्वे की सूची में यूपी की स्थित‌ि खराब होने पर सिंह ने कहा, स्वच्छता सूची में सिर्फ वाराणसी रहा जो चिंता की बात है, इस मुद्दे पर कल हमने मीट‌िंग भी की है।

देखें क्या हैं वो 7 प्वाइंट्स

yogi and modi team will try for the develpoment of uttar pradesh
स‌िद्धार्थ स‌िंह

सिंह ने कहा, हम यूपी में अगर 10 प्रतिशत भी चोरी रोक लेंगे तो यूपी को 60 हज़ार करोड़ मिल सकता है। जिसके लिए सभी विभाग लगे है।

बता दें क‌ि नीति आयोग से 7 बिंदुओ पर बात की जाएगी। इस विजिट की जिम्मेदारी मुकुल सिंघल और मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को दी गई है।

निति आयोग के साथ इन 7 बिंदु जिनपर चर्चा होनी है। 

1 - ट्रांफार्मिंग उत्तर प्रदेश 
2 - कृषि, किसानों की इनकम कैसे बढ़े 
3- राजस्व,निवेशकों को बढ़ावा कैसे दे
4 - स्वास्थ विभाग 
5 - न्यूट्रीशियन 
6 - रूरल डेवलपमेन्ट
7 - शिक्षा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed