{"_id":"5bab9f73867a5501346c389c","slug":"yogi-adityanath-writes-a-letter-to-gujarat-cm-vijay-rupani-for-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूपी भवन बनाने के लिए मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूपी भवन बनाने के लिए मांगी जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (बायें) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के बड़ोदरा में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ काम्पलेक्स में भव्य उत्तर प्रदेश भवन का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर प्रस्तावित यूपी भवन के लिए जमीन आवंटित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर को यूपी समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ काम्पलेक्स के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के भवनों के लिए भूमि की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम योगी ने इसकी पहल करते हुए 12 सितंबर को ही गुजरात सरकार से यूपी भवन के लिए जमीन आवंटन के लिए पत्र भेज दिया था। योगी ने रूपाणी को भेजे गए पत्र के साथ 12 सितंबर के पत्र की प्रतिलिपि संलग्न करते हुए यूपी भवन के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
योगी ने पत्र में कहा है कि भूमि आवंटन के संबंध में उ.प्र. सरकार को जल्द से जल्द अवगत कराया जाए जिससे राज्य सरकार की ओर से प्राथमिकता के आधार पर निर्माण शुरू कराया जा सके।