{"_id":"61b4e36e79534203040df5e7","slug":"yogi-adityanath-will-start-free-double-ration-distribution-program-on-sunday-will-also-distribute-pulses-oil-and-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम की रविवार को शुरुआत करेंगे सीएम योगी, दाल-तेल व नमक भी करेंगे वितरित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम की रविवार को शुरुआत करेंगे सीएम योगी, दाल-तेल व नमक भी करेंगे वितरित
Sat, 11 Dec 2021 11:14 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:14 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा के महामंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने बताया कि 12 दिसंबर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत 80 हजार राशन दुकानों के जरिए मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को योजना भवन के पास स्थित सरकारी राशन की दुकान पर मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी समय पूरे प्रदेश में भी केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम व बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में निशुल्क राशन वितरण की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के महामंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने बताया कि 12 दिसंबर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत 80 हजार राशन दुकानों के जरिए मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। भाजपा इन दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित करके मोदी-योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेगी। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को राशन के साथ दाल, खाद्यान तेल व नमक भी वितरित करेगें।
विज्ञापन