{"_id":"6020103a8ebc3e714c7a7c42","slug":"yogi-adityanath-will-inspection-of-construction-of-purvanchal-expressway-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
Sun, 07 Feb 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जायजा लेंगे। सीएम गाजीपुर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर में छह जगह एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करने का सिलसिला शुरू किया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन
लखनऊ से गाजीपुर तक 340 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 22 हजार 494 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। पूरा प्रयास है कि इस वर्ष एक्सप्रेस-वे पर यातायात का संचालन शुरू हो जाए। एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल क्षेत्र में औद्योगिक विकास होगा, पर्यटन भी बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन