फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath will address rallies in support of CAA.

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में देश भर में सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 11 Jan 2020 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jan 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath will address rallies in support of CAA.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में देशभर में सभाएं करने जा रहे हैं। शनिवार को वह 11 जनवरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहेंगे।

विज्ञापन


14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार के गया में लोगों को सीएए के बारे में समझाएंगे। वह 18 जनवरी को काशी, 19 जनवरी को गोरखपुर, 20 जनवरी को लखनऊ, 21 को कानपुर, 22 को मेरठ और 23 को आगरा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही यह कानून पूरे देश में प्रभावी हो गया। गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस कानून को लागू करने की तारीख 10 जनवरी, 2020 की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन विधेयक 10 दिसंबर को लोकसभा और उसके एक दिन बाद राज्यसभा में पारित हुआ था। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद 12 दिसंबर को यह कानून बन गया। इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ना का शिकार हो रहे हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और यहूदी अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है।


कानून के मुताबिक 31 दिसंबर, 2014 या उससे पहले बिना यात्रा दस्तावेज भारत आने वाले उक्त तीनों देशों के गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा। इसके अलावा मौजूदा कम से कम 11 साल प्रवास के बाद नागरिकता देने वाले प्रावधान को भी घटा कर पांच साल कर दिया गया है। सरकार ने हालांकि अब तक इस मामले में नियम नहीं बनाए हैं। बताया जाता है कि इस संबंध में विशेषज्ञों से परामर्श के बाद सरकार फैसला लेगी। गौरतलब है कि इस कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, इसके समर्थन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed