फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath to do 100 rallies in assembly elections of state.

पांच राज्यों के चुनाव में ट्रंप कार्ड बने मुख्यमंत्री योगी, लगाएंगे रैलियों का शतक

Fri, 16 Nov 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath to do 100 rallies in assembly elections of state.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के दौरान रैलियों का शतक लगाएंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक बनकर उभरे योगी पर हिंदी भाषी राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान ही नहीं तेलंगाना और मिजोरम में भी पार्टी की उम्मीदें टिकीं हैं। इससे पहले गुजरात, कर्नाटक, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में भी वे जिताऊ चेहरा साबित हुए थे।

विज्ञापन


योगी की बढ़ती लोकप्रियता और उन पर टिकी उम्मीदों का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुनाव प्रचार का आगाज ही उनका आशीर्वाद लेकर किया। उन्होंने योगी की मौजूदगी में ही अपना नामांकन दाखिल किया। योगी 10 नवंबर से लगातार छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने करीब 26 सभाएं की हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में भी हर जगह मांग
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। एससी-एसटी एक्ट पर केन्द्र सरकार के अध्यादेश का सबसे ज्यादा असर एमपी में है। टिकट वितरण के बाद हुई बगावत ने भी भाजपा को परेशान किया। प्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाने का सपना पूरा करने के लिए भाजपा ने योगी की ताबड़तोड़ रैलियों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद सर्वाधिक सभाएं योगी की ही होनी हैं। भाजपा ने एक सभा से दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों को एक साथ साधने की नीति बनाई है। छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश में भी योगी की 26 से ज्यादा सभाएं तय हो गई है, करीब 15 स्थानों पर सभा की और मांग है।

राजस्थान में योगी के रोड शो की सबसे ज्यादा डिमांड

चुनावी सर्वेक्षणों को देखते हुए चिंतित भाजपा नेताओं को राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद योगी से ही उम्मीदें हैं। राजस्थान में अब तक घोषित प्रत्याशियों ने योगी की सभा और रोड शो के लिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक भागदौड़ शुरू की है।

राजस्थान भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने 16 दिन में योगी की 40 से अधिक सभाएं कराने का प्रस्ताव दिया है। इनमें से करीब 30 स्थानों पर सभाएं तय हो चुकी हैं।

इसलिए योगी की है ज्यादा मांग

जाना माना हिंदुत्ववादी चेहरा। अयोध्या में दीपोत्सव व बरसाना में होली के साथ-साथ अयोध्या व प्रयागराज का पौराणिक नामकरण उनकी छवि से मेल खाता है। आम नेताओं की भीड़ से हटकर वेशभूषा और ईमानदार छवि। साथ ही युवा और ऊर्जावान चेहरा। योगी की देशव्यापी लोकप्रियता का एक कारण उनका नाथ संप्रदाय से जुड़ाव भी है। नाथ संप्रदाय की शाखाएं देशभर में हैं, जहां उनको जबरदस्त समर्थन मिलता है।

विपक्ष में राहुल-सोनिया की डिमांड

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर रही कांग्रेस में प्रचार के लिए राहुल गांधी और सोनिया की सर्वाधिक मांग है। राजस्थान में सचिन पायलट, अशोक गहलोत व एमपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया व कमलनाथ की सबसे ज्यादा मांग है। सपा नेता अखिलेश यादव व बसपा नेता मायावती की भी कई इलाकों में मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed