फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath speaks on violence in cities in Uttar Pradesh.

हिंसा-आगजनी करने वालों की संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई करेंगे: सीएम योगी

Thu, 19 Dec 2019 07:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath speaks on violence in cities in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल व हिंसा पर कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन हिंसा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। योगी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इस कानून से किसी भी जाति या मजहब के लोगों को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन फिर भी हिंसा फैलाई जा रही है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान किया है। उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाते हुए हसनगंज और मदेयगंज में पुलिस चौकी जला दी। इसके अलावा बस, कार व दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। योगी ने कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई करेंगे।

गलत व्याख्या कर हिंसा व उपद्रव फैला रहे विपक्षी दल

केंद्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून की गलत व्याख्या कर हिंसा व उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कानून से किसी का अहित नहीं होगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्घ है।

उन्होंने कहा कि हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं होगा। लोग शांति बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed