फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speaks on socialism in lucknow.

जातिवाद, वंशवाद व आतंकवाद के करीब है आज का समाजवाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks on socialism in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया के बहाने समाजवादियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि डॉ. लोहिया जिससमाजवादी विचारधारा का नेतृत्व करते थे वह  हमारे नजदीक थी, लेकिन आज के समाजवादी जातिवाद, वंशवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता के करीब हैं। अपने अनुयायियों का आचरण देखकर डॉ. लोहिया की आत्मा दुखती होगी।

विज्ञापन


योगी यहां बख्शी का तालाब स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में गठबंधन की राजनीति का विचार देश को दिया। उपाध्याय और लोहिया मानते थे कि भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन राष्ट्रीयता का भाव समान है तो हम मिलकर काम करेंगे। लोहिया ने समाजवाद को परिवारवाद, भ्रष्टाचार से मुक्त करने और भारत को समझने के लिए राम, कृष्ण व शंकर को समझने का आह्वान किया था। वंशवाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद और परिवारवाद के रूप में अपने अनुयायियों का आचरण देखकर डॉ. लोहिया की आत्मा को पीड़ा पहुंचती होगी।
विज्ञापन

 
60 हजार गांवों में बनाएं महिला स्वयं सहायता समूह
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना समाज का सशक्तीकरण नहीं हो सकता। प्रदेश के सभी 60 हजार गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ दिया जाए तो देश में महिला सशक्तीकरण का अद्भुत नमूना पेश होगा। ग्राम्य विकास विभाग को इस चुनौती को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटे की 80 हजार दुकानों पर लगेंगी पॉस मशीनें
योगी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के कोटे की दुकानों पर पॉस मशीनें लगाने से प्रतिमाह 33 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। कोटे की सभी 80 हजार दुकानों पर पॉस मशीनें लगाई जाएंगी। भ्रष्टाचार के कारण योजना को रोका नहीं जाएगा बल्कि भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा।

दीनदयाल के मूल्यों से ला सकते हैं क्रांति

yogi adityanath speaks on socialism in lucknow.

योगी ने कहा कि मार्क्स के अनुयायी नारे लगाते थे, ‘चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगें पूरी हों’, ‘जो कमाएगा वो खाएगा’। पंडित उपाध्याय ने कहा, ‘जो कमाएगा वह खिलाएगा भी’। यूपी में सर्वाधिक युवा हैं, पर्याप्त संसाधन है, सर्वाधिक अनाज और गन्ना है, पशुपालन, डेयरी में अग्रणी है। यदि दीनदयाल के मूल्यों से प्रेरणा प्राप्त कर लें तो क्रांति ला सकते हैं।
 
27 साल लग गए प्रतिमा लगाने में
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1991 में इस संस्थान का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान रखा गया था, लेकिन उनकी प्रतिमा लगाने में 27 साल लग गए। उत्तर प्रदेश की जनता का सौभाग्य है कि दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि मथुरा और निर्वाणस्थली चंदौली भी यूपी में है।

गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाएंगे : पांडेय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों को टुकड़े देने की जगह उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार के बजट में गरीबों के लिए अनेक योजनाएं हैं। योगी सरकार के बजट में भी गरीब कल्याण को केंद्र में रखा जाएगा।

8.85 लाख आवास बनाए : सिंह
ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्र्रामीण में यूपी ने एक वर्ष में 8.85 लाख आवास बनाए हैं। 2022 तक प्रदेश में एक भी परिवार आवासहीन नहीं होगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षण दें : सहस्त्रबुद्धे
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि जनतंत्र में पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

दीनदयाल के दर्शन का भारत बन रहा : दीक्षित

yogi adityanath speaks on socialism in lucknow.

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि मोदी और योगी सरकार मिलकर दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन का भारत बना रहे हैं। मनुष्य के कल्याण को केंद्र में रखकर योजनाएं बन रही हैं। इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर, बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवेदी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed