{"_id":"5c1a9cb1bdec2257282d37db","slug":"yogi-adityanath-speaks-after-presenting-supplymentary-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अब निवेश का माहौल, अब तक बजट के दो लाख 63 हजार करोड़ खर्च: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अब निवेश का माहौल, अब तक बजट के दो लाख 63 हजार करोड़ खर्च: मुख्यमंत्री योगी
Thu, 20 Dec 2018 01:02 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। अब एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बजट से 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सरकार ने अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया है। हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा करने का काम किया है। इससे पहले भी सबसे बड़ा बजट पेश किया था। बिना भेदभाव के काम करने के लिए बजट के आकार को बढ़ाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो बजट पास कराया, 30 नवंबर तक उसका बड़ा हिस्सा खर्च किया जा चुका है। 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपये बजट से खर्च हो चुके हैं। योगी ने कहा कि राजस्व में वृद्धि हासिल की गई है।
विज्ञापन
किसानों के शोषण का जरिया बनीं मंडी समितियों को हमारी सरकार ने सुधारा है। इसी का नतीजा है कि 30 नवंबर तक मंडी समितियों से 238 करोड़ की आय हुई है। 234 मंडियों के विस्तारीकरण पर काम चल रहा है। अगला बजट सत्र फरवरी में पूरा करेंगे।
Trending Videos
बेसलाइन सर्वे में यूपी ओडीएफ, 2.49 करोड़ बनाए शौचालय
योगी ने कहा कि अनुपूरक बजट में स्वच्छ भारत मिशन पर फोकस किया गया है। 2 करोड़ 49 लाख से ज्यादा शौचालय बन चुके हैं। बेसलाइन सर्वे में प्रदेश खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ ) घोषित हो चुका है।
बेसलाइन सर्वे से बाहर लोगों के लिए शौचालय बनाने हैं। रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए पैसा दिया गया है। आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान भारत योजना पर काम किया जा रहा है।
अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए दिए 200 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि छह एयरपोर्ट इस समय एयर कनेक्टिविटी से जुड़े हैं। 9 हवाई स्ट्रिप पर काम चल रहा। अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 200 रुपये करोड़ दिए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए सरकार बजट दे चुकी है। वाराणसी में कैंसर संस्थान बनाने पर काम चल रहा है।
अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाने के लिए बजट दिया गया है। निवेशक यूपी में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।