फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath speaks about cleanliness plan for ganga.

योगी आदित्यनाथ बोले, 2019 अर्ध कुंभ तक गंगा साफ कर देंगे

Wed, 27 Sep 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath speaks about cleanliness plan for ganga.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

गंगा में अब न तो औद्योगिक कचरा डाला जा सकेगा न ही एक भी नला इसमें गिरेगा। ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं कि 2019 में इलाहाबाद में अर्ध कुंभ से पहले गंगा मैया निर्मल हो जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह वादा करते हुए कहा कि नदियों को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गोमती को उसके उद्गम स्थल पर पीलीभीत में भी साफ किया जाएगा।

विज्ञापन


योगी मंगलवार को राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अंबेडकर ऑडिटोरियम में ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने ईशा फाउंडेशन के ‘रैली फॉर रिवर्स’ आयोजन को नदियों को बचाने का महायज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि हमारी संकीर्ण वैज्ञानिक सोच के चलते सदा नीरा नदियां नालों में तब्दील में हो गईं। हम लखनऊ में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि, गंदे नालों ने गोमती को प्रदूषित कर दिया है।
विज्ञापन


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाकर नदियों में गिरने वाले गंदी पानी पर रोक लगाएंगे। ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत एक कार्ययोजना बनी है। गंगा के किनारे बसे 1627 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। अर्ध कुंभ तक एक भी गंदा नाला और औद्योगिक कचरा गंगा में नहीं गिरने दिया जाएगा। इस साल कुल छह करोड़ पौधे रोप रहे हैं। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में 1.30 करोड़ पौधे रोपे गए हैं। यूकेलिप्टस की जगह अब पीपल, आम, पाकड़, बेल और औषधीय व धार्मिक महत्व के पौधे रोपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों ने नहीं निभाई जिम्मेदारी, इसलिए साफ नहीं हुईं नदियां

Yogi Adityanath speaks about cleanliness plan for ganga.

एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1986 में गंगा एक्शन प्लान शुरू हुआ लेकिन राज्यों ने अपने हिस्से की धनराशि नहीं लगाई और योजना सफल नहीं हुई। अब प्रधानमंत्री ने पूरी तरह केंद्र के पैसे से नमामि गंगे परियोजना प्रारंभ की है। यूपी, उत्तराखंड और बिहार में समान सोच वाले लोगों की सत्ता है, इसलिए गंगा की सफाई में कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed