फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath says who oppose narendra modi dont like the respect and progress of india.

मोदी का विरोध करने वालों को भारत की तरक्की व सम्मान अच्छा नहीं लगता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 26 Feb 2019 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Feb 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says who oppose narendra modi dont like the respect and progress of india.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी विरोधियों पर हमलावर होते हुए कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं उन्हें देश की तरक्की व सम्मान अच्छा नहीं लगता। केंद्र सरकार ने पिछले करीब पांच वर्ष के शासनकाल में देश के हर वर्ग के लिए काम किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विश्वेसरैया सभागार में राष्ट्रीय बौद्घ शोध संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में बौद्घ भिक्षुओं को सम्बोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों के बैंक में खाते खोले गए, जिससे सरकार द्वारा भेजी गई रकम सीधे उन तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी परेशान रहते थे कि 100 रुपये भेजता हूं तो नीचे तक 15 रुपये ही पहुंचते हैं। जो काम पिछले 65 वर्षों में नहीं हुआ मोदी सरकार ने पांच साल में करके दिखा दिया। मोदी सरकार ने गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको अछूत समझते थे लोग, पीएम मोदी ने उनके पैर पखारने का काम किया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रयागराग में प्रधानमंत्री मोदी ने सफाईकर्मियों के चरण पखारकर उनका सम्मान किया। पहली बार बौद्घ व जैन सर्किट प्रधानमंत्री मोदी ने ही बनवाया।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के 12 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार ने बिना जाति व धर्म के भेदभाव के सभी का कल्याण किया है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला भी मौजूद रहे। योगी ने बौद्घ भिक्षुओं से जनता के बीच जाकर जन जागरण करने और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए जाने की अपील की।

गठबंधन सिर्फ पीएम मोदी को रोकने के लिए

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में जो सपा-बसपा का गठबंधन हो रहा है वह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को रोकने के लिए किया जा रहा है। देश की जनता परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले पीएम मोदी को फिर एक बार मौका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed