फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says rent will be taken from those who illigally occupied govt land.

सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों से कब्जा अवधि का किराया भी वसूलेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 06 Oct 2020 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says rent will be taken from those who illigally occupied govt land.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे गिराने के साथ ही भूमाफिया व अपराधियों से सरकारी संपत्ति पर कब्जे की अवधि का किराया भी वसूला जाएगा। उन्होंने अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा कर बनाई गई इमारतों को नेस्तनाबूत करने की कार्रवाई की जा रही है। सरकार का दावा है कि अब तक प्रदेश सरकार ने माफियाओं व अपराधियों की अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त कर ली है।
विज्ञापन


पिछले महीने ही मऊ जिले के सदर विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के दो बेटों के अवैध निर्माण को एलडीए(लखनऊ नगर निगम) ने ढहा दिया था। इससे पहले भी गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर सहित वाराणसी में मुख्तार गैंग के करीबियों और अवैध निर्माण, कारोबारों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार भूमाफियों व बाहुबलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। अब सरकार ने कब्जा अवधि का किराया भी वसूलने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed