फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath says bjp will come back in power in 2019.

मुख्यमंत्री योगी की विपक्ष को सलाह, गलतफहमी न पालें, 2019 में फिर आएगी भाजपा

Tue, 19 Feb 2019 12:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says bjp will come back in power in 2019.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष, खास तौर पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी तरह की गलतफहमी न पालें। 2019 में भाजपा फिर सत्ता में लौट रही है। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश पैदा हुआ है।

विज्ञापन


यह हर जनप्रतिनिधि के लिए आंख खोलने वाला है। अगर तुष्टीकरण को बढ़ावा देंगे तो जनता का आक्रोश ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि हर विधायक अपने-अपने क्षेत्र में शहीद जवान के गांव का चयन करके आदर्श गांव के रूप में विकसित करे। इसमें राज्य सरकार भी मदद करेगी।
विज्ञापन


बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान योगी ने कहा कि इस बजट की सराहना सभी ने की है। यह बजट रोजगार को बढ़ावा देने, औद्योगिक व अवस्थापना विकास को रफ्तार देने तथा समाज के हर तबके को संरक्षित करने वाला है। सरकार ने 4,79,701 लाख करोड़ रुपये के बजट में वित्तीय अनुशासन का पालन किया है। इससे पहले प्रदेश में क्या होता था, यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय स्थिति चरमरा गई थी। 15 वर्षों तक अराजकता के माहौल में सरकारें चलीं। प्रदेश में कोई निवेश नहीं करना चाहता था। प्रदेश को लूटा गया। भ्रष्टाचार चरम पर था और संस्थाओं को नष्ट किया गया। जनता ने इसी का जवाब दिया। चिंता न करें, जनता फिर जवाब देने जा रही है।

प्रदेश के बारे में धारणा बदली

योगी ने 22 महीने की अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में योजनाओं का पैसा समय पर खर्च न करके पीएलए में डाल दिया जाता था और बंदरबांट होती थी। हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए हैं।

15 साल में यूपी के बारे में धारणा खराब की गई थी, उसे हमारी सरकार ने ठीक किया। पहले प्रदेश के नौजवानों को बाहर जाने पर होटल में कमरा और नौकरी नहीं मिलती थी। आज युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों से अच्छे ऑफर मिल रहे हैं।

कांग्रेस व राहुल पर निशाना
मुख्यमंत्री ने कुंभ को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवाल पर कहा कि जिस चीज से देश का नाम हो या सम्मान बढ़े, उस पर विपक्ष को तो आपत्ति होगी ही। अपनी परंपराओं व संस्कृति का ध्यान होता तो आज कांग्रेस केंद्र में न्यूनतम स्तर और प्रदेश में अर्थी की स्थिति में न होती।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना बोले, अब लोग अपना गोत्र बताने लगे हैं। जनेऊ दिखा रहे हैं। पता नहीं, गोत्र सही है कि नहीं? उन्होंने चुटकी ली कि सपा ने तो कांग्रेस को इस लायक भी नहीं समझा कि उससे समझौता करे।

कुंभ से यूपी पर्यटन में पहले स्थान पर

योगी ने कहा कि कुंभ के कारण यूपी पर्यटन में 17वें पायदान से पहले नंबर पर आ गया है। अब तक 21 करोड़ लोग कुंभ में स्नान कर चुके हैं। मंगलवार को माघी पूर्णिमा व रविदास जंयती है। डेढ़ करोड़ लोग प्रयागराज पहुंच गए हैं।

विपक्ष के जो लोग कुंभ की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें वहां जाना चाहिए। हालांकि चोरी-छिपे गए होंगे। हमारा नारा सबका साथ-सबका विकास है और आपका नारा सबका साथ-सबका विनाश है। विपक्ष के लिए सबका मतलब सपा और बसपा है।

अनुपूरक बजट में करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रावधान
योगी ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा का संरक्षण करते हुए 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा ने सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे और पीपीआर के बाद अनुपूरक बजट में इसके लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। 36 हजार क्या, अगर 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की भी जरूरत होगी तो व्यवस्था कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed