{"_id":"5f25879b64dcc21f8c04bc01","slug":"yogi-adityanath-said-to-senior-officials-should-visit-flood-affected-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करें भ्रमण, राहत कार्यो में शिथिलता पर होगी कार्रवाई : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करें भ्रमण, राहत कार्यो में शिथिलता पर होगी कार्रवाई : योगी
Sat, 01 Aug 2020 08:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी में बाढ़ का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है की बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया है कि वर्तमान में प्रदेश के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें लखीमपुर जिले के पलिया कला में शारदा नदी, गोरखपुर के बर्डपुर घाट पर राप्ती नदी, श्रावस्ती में राप्ती नदी, बाराबंकी, अयोध्या व बलिया में सरयू नदी खतरे के जल स्तर से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी की 16 टीमें लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी जैसे ड्रोन आदि का प्रयोग किया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम का संचालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ से बचाव राहत संबंधी कार्यों में समस्त विभागों से समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन