फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath said I will not accept any carelessness during lockdown.

मुख्यमंत्री योगी का आदेश, तबलीगी जमात में शामिल लोगों की जल्द तलाश कर उन्हें क्वारंटीन करें

Tue, 31 Mar 2020 03:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Mar 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath said I will not accept any carelessness during lockdown.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि लॉकडाउन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल होकर प्रदेश आए लोगों की तेजी से तलाश कर उन्हें क्वारंटीन किया जाए। जिससे संक्रमण का खतरा न फैले।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर अफसरों संग समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रिटायर्ड आर्मी मेडिकल अफसरों के साथ ही पूर्व स्वास्थ्य अफसरों व कर्मचारियों की सेवा ली जाए जिससे किसी भी मुश्किल हालात का सामना किया जा सके साथ ही देश के अन्य राज्यों में मौजूद उत्तर प्रदेश के नागरिकों की पूरी मदद और उनके रहने व भोजन का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्थानों के मालिक अपने कर्मचारियों और श्रमिकों के भोजन का हर हाल में प्रबंध करें, यदि वह नहीं कर पा रहे तो प्रशासन को सूचित करके सभी श्रमिकों और कर्मचारियों के भोजन का इंतज़ाम सुनिश्चित कराएं प्रदेश में कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए। राशन वितरण प्रणाली और बैंकों से लेन देन के दौरान भीड़ न इकट्ठा होने दी जाए। पुलिस और होमगार्ड के जवानों की मदद से सारे हेल्थ प्रोटोकॉल पूरे कराएं जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग राज्यों से यूपी आए लोगों का पूरा आंकड़ा मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास उन लोगों का पूरा आंकड़ा मौजूद है जिन्हें जिन्हें उत्तर प्रदेश की सीमाओं से प्रदेश के अलग-अगल हिस्सों में भेजा गया है। इन सभी को हर हाल में चिन्हित कर क्वारंटीन में रखा जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि हर जिले में बड़ी संख्या में आश्रय स्थल बनाए जाने चाहिए और जो भी लॉकडाउन का पालन करता न दिखे उन्हें इन आश्रय स्थलों पर रखा जाए। जिन आश्रय स्थलों में सौ से ज्यादा लोग हों वहां कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जाए। जहां सौ से कम लोग हैं वहां भोजन पैकेट का इंतजाम किया जाए। हर आश्रय स्थल में हेल्थ प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम सामाजिक संस्थाएं और लोग इस आपदा के समय भोजन देकर लोगों की मदद करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों से समन्वय स्थापित कर कुछ आश्रय स्थलों पर इनके माध्यम से भी भोजन पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी आटा मिलें, दाल मिलें और तेल मिलें सभी हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलवाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed