फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath review meeting with officers to fight with corona.

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, मई के अंत तक कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड की व्यवस्था करें

Thu, 21 May 2020 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath review meeting with officers to fight with corona.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पतालों में 78033 बेड की व्यवस्था हो जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए मई माह के अंत तक इन अस्पतालों में बेड की कुल संख्या एक लाख तक किए जाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को अफसरों संग समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सहयोग करने के लिए प्रत्येक जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक या संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी को नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदवार तैनात किए जाने वाले इन अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। स्वच्छता संबंधी कार्यों में कोई शिथिलता न बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि डॉक्टर नियमित तौर पर राउंड लें। नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ अस्पतालों में उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी जनपदों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, थ्री लेयर मास्क, सैनिटाइजर, दवाई पल्स ऑक्सीमीटर, अल्ट्रारेड थर्मामीटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन को सफल बनाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को लॉकडाउन सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को कन्टेंटमेंट जोन में ठीक ढंग से संचालित किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाए। बॉर्डर क्षेत्रों, हाई-वे और एक्सप्रेस-वे और बाजारों में निरंतर पेट्रोलिंग की जाए। यातायात नियंत्रण में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सहयोग करने के लिए पीआरडी के जवानों और भूतपूर्व सैनिकों की मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु और आयुष कवच कोविड मोबाइल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाए, ताकि लोग इन एप को डाउनलोड कर खुद को सुरक्षित रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed