फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath review meeting on unlock with officers on Monday.

मुख्यमंत्री योगी बोले- अनलॉक का अर्थ है अनुशासन, मेरठ सहित छह जिलों पर दें विशेष ध्यान

Mon, 15 Jun 2020 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath review meeting on unlock with officers on Monday.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनलॉक का अर्थ है अनुशासन। कोरोना के बचाव के लिए अनलॉक व्यवस्था के दौरान पूर्ण अनुशासन में रहना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता बरतने पर बल दिया है। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ तथा बुलंदशहर पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिसके लिए इलाज की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने एनआरसी क्षेत्र के कोविड अस्पतालों में बेड और चिकित्साकर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 11 जिलों में नोडल अधिकारी के रूप में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसका बैकअप भी तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई है कि मनरेगा के तहत प्रदेश में 57 लाख 12 हजार श्रमिकों को कार्य मिला जो वर्तमान में देश में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed