फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath replied back to SP MLC sanjay bhadauriya.

सपा नेता पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- बंदर ने लंका जलाई थी, अब भ्रष्टाचार खत्म करेगा

Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath replied back to SP MLC sanjay bhadauriya.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने योगी सरकार के एक साल पूरा होने पर अपने ट्विटर हैंडल पर कटाक्ष किया था। टिप्पणी की थी, ‘जंगल वालों ने शेर की जगह बंदर को राजा चुना, कोई समस्या आती बंदर इस पेड़ से उस पेड़, इस डाल से उस डाल छलांग लगाता। समाधान न होते देख जंगल वालों ने कहा- महराज आप फेल हो। बंदर ने कहा, देखो भागदौड़ में कोई कमी नहीं है अब रिजल्ट न मिले तो इसमें मेरा क्या कसूर?’ भदौरिया इस ट्वीट को योगी को भी टैग किया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने इसका संज्ञान लेते हुए पलटवार किया। कहा, ‘ध्यान रहे एक बंदर ने लंका जलाई। यह बंदर गुंडाराज व भ्रष्टाचार को खत्म करेगा, किसी को शक नहीं होना चाहिए।’ योगी ने आंकड़ों के जरिए बताया कि उनकी सरकार ने हर तरह के अपराध में कमी लाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


दरअसल योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में सोमवार को अपनी सरकार के एक साल के काम का हिसाब दे रहे थे। जिसमें उन्होंने पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उनकी सरकार को विरासत में खजाना खाली मिला था। कर्मचारियों को वेतन देने तक की चुनौती थी। प्रदेश में जंगलराज था तो अराजकता चरम पर थी। परिवारवाद, जातिवाद और मत-मजहब के आधार पर समाज को बांटने की नीति लागू थी। राज्य की 1.21 लाख किमी सड़कें गड्ढे से भरी हुई थीं। बिजली में वीआईपी कल्चर लागू था और महज चार जिलों को ही ठीक से बिजली मिलती थी। किसान आत्महत्या कर रहा था। बैंक लोन देने को तैयार नहीं थे।

उद्योगपति पलायन कर रहे थे। नई नौकरियों पर रोक लगी थीं। ऐसी परिस्थितियों में काम किसी चुनौती से कम नहीं था। बावजूद इसके उनकी सरकार ने प्रदेश को इन हालातों से मुक्त किया। किसान, नौजवान, गरीब और महिलाओं को केंद्र में रखकर कल्याणकारी कार्य किए व लोक कल्याण संकल्प पत्र के तमाम वादों को पूरा किया। इससे परिस्थितियों बदलीं और लोगों में नया विश्वास जागृत हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताईं प्रमुख उपलब्धियां व एजेंडा

yogi adityanath replied back to SP MLC sanjay bhadauriya.

- एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया।
- अवैध बूचड़खानों पर प्रहार किया।
- ई-ऑफिस 22 विभागों में लागू की, पूरे प्रदेश में लागू करेंगे।
- खनन पर एनजीटी व कोर्ट की रोक थी। सभी बाधा दूर कर खनन पट्टे कराए। मोरंग, गिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई।

- एक लाख किमी. से अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त किया।
- पहले चार जिले ही बिजली ठीक से पाते थे। अब सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसीलों को 20 व गांवों को 18 घंटे बिजली दी।
- लखनऊ में मेट्रो शुरू किया। कानपुर, आगरा व मेरठ में इसके लिए काम शुरू होंगे।
- 26 तहसीलों व 81 ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेन सड़कों से जोड़ेंगे।

- अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी 54 सड़कें बनाई जाएंगी। ऐसे स्थानों पर तोरणद्वार बनेंगे।
- 250 आबादी वाली 1500 बस्तियों को सड़कों से जोड़ेंगे।
- 62 हजार मजरों में बिजली पहुंचाएंगे व 80 लाख गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देंगे।
- 400 पावर सब स्टेशन और 15 हजार ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करेंगे।
- 1.75 करोड़ किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड देंगे।

- आलू किसानों की समस्या के समाधान के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पोटेटे व आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाएगी।
- इस साल 10 लाख गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे।
- हर मंडल मुख्यालय पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed