फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath reacts on omprakash rajbhar's statement.

राजभर के बयानों पर योगी ने चुप्पी तोड़ी, कहा- उनके बारे में बोलना उनका महत्व बढ़ाने जैसा

Sun, 11 Nov 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath reacts on omprakash rajbhar's statement.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के तीखे बयानों पर अब भाजपा नेताओं की चुप्पी टूटने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां विनाश काले विपरीत बुद्धि का भाव हावी हो, ऐसे लोगों के बारे में कुछ भी बोलना उनका महत्व बढ़ाने जैसा है। उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजभर के गलत बयान स्वीकार्य नहीं हैं।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर यूं तो लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं लेकिन ताजा मामला जिलों के नाम बदलने को लेकर सामने आया है। उन्होंने जिलों के नाम बदलने को भाजपा का ड्रामा बताया है और कहा कि भाजपा को पहले अपने मुस्लिम चेहरों शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अंसारी व मोहसिन रजा के नाम बदलने चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजभर को भाजपा को सुझाव देने के बजाय अपनी पार्टी के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके फैसलों पर सवाल उठाने के बजाय राजभर अपनी पार्टी के विस्तार पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित होने वाले संत सम्मेलन पर केशव ने कहा,  भाजपा सरकार में कोई भी सम्मेलन कर सकता है। जहां तक अयोध्या में निर्माण का सवाल है तो वहां भव्य मंदिर बनेगा। लेकिन जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कुछ कहना उचित नहीं है। इतना जरूर कह सकता हूं कि अयोध्या में बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed