फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath press conference on new year evening in lucknow.

यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोकसभा का चुनाव: मुख्यमंत्री योगी

Tue, 01 Jan 2019 09:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath press conference on new year evening in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि 2019 का लोकसभा चुनाव प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हमने गठबंधन से निपटने की रणनीति तैयार कर ली है। चुनाव हम ही जीतेंगे।

विज्ञापन


नव वर्ष की पहली संध्या पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। प्रदेश के गरीब परिवारों के घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचा है। हमने 94 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाया है। इसके लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमने असंभव को संभव कर दिखाया। जबकि पहले गरीबों के लिए बिजली कनेक्शन लेना आसान काम नहीं था।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को आवास, बिजली, सस्ता राशन व आयुष्मान योजना के तहत इलाज देकर उनका जीवन आसान बना रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को 2014 से भी ज्यादा बहुमत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। खाली पदों पर भर्तियां की जा रही है। प्रदेश की 350 तहसीलों में एसडीएम नहीं हैं। ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर 400 से भी कम हैं। समय से भर्ती कर शासन प्रशासन को सुधारने का कार्य किया जा रहा है।

संवैधानिक दायरे में रहकर ही बनेगा राम मंदिर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संवैधानिक दायरे में रहकर ही होगा। अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

वहीं, योगी ने देवरिया जेल में कारोबारी से मारपीट मामले पर कहा कि जेलों में सख्ती है कोई माफियाराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed