फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath press conference on farmers issue.

किसानों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की हो रही है कोशिश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 02 Oct 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath press conference on farmers issue.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि अन्नदाताओं की समस्याओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए जितना किया उतना किसी सरकार में नहीं किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने प्रदेश के किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को राहत प्रदान की। बिचौलियों को खत्म कर 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं सीधे किसानों से खरीदा साथ ही गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए।
विज्ञापन


योगी ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि दिल्ली जाने का हक सभी को है लेकिन किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। किसानों का प्रतिनिधिमंडल जब गृहमंत्री से बात कर रहा है तो प्रदर्शनकारियों को धैर्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आजादी के बाद ये केंद्र की पहली सरकार है जिसके एजेंडे में किसान हैं। मोदी सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड, नीम कोटेड यूरिया के साथ ही प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना व सिंचाई योजना लागू कर उन्हें लाभ पहुंचाया।

उन्होंने यूपी सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए काम का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आते ही किसानों का फसली ऋण माफ किया। धान और गेहूं के क्रय केंद्र स्थापित किए। पिछले वर्ष 37 लाख टन और इस वर्ष 53 लाख टन गेहूं सीधे किसानों के खरीदा गया। आगे 50 लाख टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


योगी ने कहा, हमने गन्ना किसानों को 26 हजार करोड़ का भुगतान करवाया। हमारी सरकार की प्राथमिकता में किसान थे। अभी भी हैं और आगे भी किसानों की बेहतरी के लिए जो भी किया जा सकता है वो हम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed