फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath orders to stop use of polythene from 15 july.

15 जुलाई से यूपी में 50 माइक्रॉन से ज्यादा की पॉलीथीन पर लगेगी रोक, मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश

Mon, 02 Jul 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath orders to stop use of polythene from 15 july.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से प्रदेश में 50 माइक्रॉन से ज्यादा के पॉलीथीन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है साथ ही 30 सितंबर तक सभी नगर निकायों के ओडीएफ घोषित न होने पर अफसरों को दंडित करने की चेतावनी दी है। योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में स्थानीय निकाय निदेशालय के नवनिर्मित मुख्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर हम अच्छा काम करने वाले अफसरों को सम्मानित करते हैं तो काम न करने वाले अफसरों को दंडित भी करेंगे। प्रदेश की साफ-सफाई के मामले में रैंकिंग इसी नगरीय निकाय पर निर्भर करती है। हाल ये है कि अगर मैं बताकर किसी शहर में जाता हूं तो वहां पहले से सफाई हो जाती है लेकिन बिना बताए जाता हूं तो लगता है कि यहां महीनों से सफाई नहीं हुई है। सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उत्तर प्रदेश का वोटर बहुत समझदार है। बोलता कम है पर समय पर जवाब जरूर देता है औऱ यह हर स्तर पर लागू होता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में एक स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति हो। जिससे कि दो अक्टूबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित किया जा सके। इसके लिए तीन महीने तक विशेष अभियान चलाकर काम किया जाएगा। ये दुख की बात है कि अभी 652 में से 57 निकायों को ही ओडीएफ घोषित किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि आप सभी अपना मूल्यांकन करें।

'आवास योजना पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

yogi adityanath orders to stop use of polythene from 15 july.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम न करने वाले अफसरों को दंडित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में उत्तर प्रदेश ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed