{"_id":"59589aac4f1c1b854d8b47ff","slug":"yogi-adityanath-orders-probe-in-murdercase-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बर्बरता से पांच की हत्या पर सीएम ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बर्बरता से पांच की हत्या पर सीएम ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में बर्बरता से मारे गए पांच लोगों की हत्या पर जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम ने प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जांच कर 10 दिन में दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों रायबरेली ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे भूसई इटौरा बुजुर्ग गांव में वर्चस्व की जंग में ग्रामीणों ने पांच लोगों को जिंदा एसयूवी में फूंक दिया था। जिंदा जलाने के पहले चार को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया था जबकि एक को गोली मारने के साथ ही उसका मुंह ईंटों से कूंचा गया था।
विज्ञापन
इस दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।