फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath orders officers to help to people who is suffering because of weather.

आंधी-तूफान व बिजली गिरने से यूपी में 26 मौतें, सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- तत्काल राहत पहुंचाएं

Sat, 09 Jun 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath orders officers to help to people who is suffering because of weather.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित जिलों के डीएम को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है। सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी है कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


राहत आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को आंधी, तूफान व बिजली गिरने से प्रदेश के 11 जिलों में 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि जौनपुर व सुल्तानपुर में 5-5, चंदौली व बहराइच में 3-3, मिर्जापुर-सीतापुर, अमेठी व प्रतापगढ़ में 1-1, उन्नाव में 4 तथा रायबरेली में 2 लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई हे। इसके अलावा कन्नौज में 3 तथा चंदौली में एक पशुहानि भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed