{"_id":"5d1c46148ebc3e3c6e1fcf1d","slug":"yogi-adityanath-ordered-to-establish-clean-street-food-hub-in-all-zones-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का आदेश, खाद्य नमूनों की जांच के लिए हर मंडल में बनाएं अत्याधुनिक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का आदेश, खाद्य नमूनों की जांच के लिए हर मंडल में बनाएं अत्याधुनिक लैब
Wed, 03 Jul 2019 11:37 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर मंडल में खाद्य नमूनों की नियमित जांच के लिए छह माह में अत्याधुनिक प्रयोगशाला तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वे मंगलवार को लोकभवन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने बोतल बंद और पानी के जार को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पानी की शुद्धता की जांच के लिए अभियान चलाया जाए। लोगों को शुद्ध पानी के लिए जागरूक करें। उन्होंने थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में देरी पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कहा, आवेदन के एक सप्ताह में लाइसेंस मिल जाना चाहिए। अगर तय समय में लाइसेंस जारी नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के लिए कार्रवाई करें। उन्होंने मानक के अनुरूप नहीं चलने वाले ब्लड बैंक की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। हिदायत दी कि पेशेवर रक्तदाता ब्लड बैंक का लाभ न उठा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने औषधि नियंत्रक के रिक्त पदों को भी जल्द भरने के निर्देश दिए। इन मुद्दों को लेकर सीएम ने मुख्य सचिव से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देने को कहा। सीएम ने वाराणसी और लखनऊ में क्लीन स्ट्रीट फूड हब विकसित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आटा, दूध और नमक में अलग से विटामिन मिलाने (फोर्टिफाइड) से पहले शोध के जरिए ये सुनिश्चित कराएं कि बगैर जरूरत कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए खाद्य पदार्थों में अतिरिक्त विटामिन न मिलाए जाएं।