फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath on world population day.

जागरुकता रैली में बोले सीएम योगी, सभी को बुनियादी सुविधाएं मिलने के लिए जनसंख्या का थमना जरूरी

Wed, 11 Jul 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath on world population day.
जागरुकता रैली रवाना करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण जरूरी है। जनसंख्या वृद्धि भारत जैसे विकासशील देश के लिए चुनौती बनी है। शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का घनत्व जिस तेजी से बढ़ा है उससे प्रदेश का कोई भी नगरीय क्षेत्र या नगर निकाय दावा नहीं कर सकता कि वह अपने नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं दे पा रहा है।
विज्ञापन


आम नागरिक की आवश्यकता और उसके लिए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं में कहीं न कहीं असंतुलन दिखता है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ये बातें विश्व जनसंख्या दिवस पर कहीं। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या से हम हर वर्ष एक ऑस्ट्रेलिया खड़ा कर देते हैं। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल भारत से ज्यादा है। इसलिए संकल्प लेना होगा कि प्रदेश में जनसंख्या स्थिरीकरण से आमजन को उसकी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, अच्छी सड़क, 24 घंटे बिजली, स्वच्छ और सुंदर वातावरण चाहिए लेकिन शहरों में जितने लोगों के लिए सुविधा दी जाती है उससे कई गुना ज्यादा लोग उसका उपभोग करते हैं। इसलिए कुपोषण मुक्त समाज, बीमारी अराजकता और अव्यवस्था से मुक्ति का संकल्प लेना होगा।

आश्रित न होकर प्रत्येक व्यक्ति बने स्वावलंबी

yogi adityanath on world population day.

योगी ने कहा कि भारत को सामरिक और आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए ऐसा समाज बनाना होगा, जहां हर व्यक्ति एक-दूसरे पर आश्रित न होकर स्वावलंबी हो। इसलिए बिना भेदभाव के जनसंख्या स्थिरीकरण की ओर बढ़ना होगा। इसका लाभ किसी व्यक्ति, परिवार, जाति या मजहब से न जोड़कर राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखना होगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मंत्री स्वाति सिंह, नंद गोपाल नंदी, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी, निदेशक एनएचएम पंकज कुमार, सचिव वी हेकाली झिमोमी, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. पद्माकर सिंह भी मौजूद थे।

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री का भाषण खत्म होते ही भीषण गर्मी के बावजूद उत्साहित छात्र-छात्राएं रैली में बढ़ने लगीं। इनके हाथों में परिवार नियोजन के नारे लिखी तख्तियां थीं। रैली 1090 चौराहे पर जाकर खत्म हुई।

वहीं, मुख्यमंत्री ने 11 से 25 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरुआत की। इसके तहत जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘एक सार्थक कल की शुरुआत, परिवार नियोजन के साथ’ थीम पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लाभार्थियों को उनकी पसंद के गर्भ निरोधक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। जिला स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed