{"_id":"5b83cc5d42c792465274b2f5","slug":"yogi-adityanath-on-uproar-in-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी नाराज, बोले- बनाया जा रहा अराजकता का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी नाराज, बोले- बनाया जा रहा अराजकता का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में हंगामे को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सदन में चर्चा की जगह अनावश्यक हंगामा किया जा रहा है। विपक्ष के लोग अराजकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सोमवार को विधानमंडल कार्यवाही शुरू होते ही देवरिया कांड व खराब कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सपा, बसपा व कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में आकर बैठ गए। कुछ समय के लिए सदन का माहौल अराजकता से भर गया।
विज्ञापन
इसी हंगामे के बीच दोबारा शुरू हुई कार्यवाही में नेता सदन दिनेश शर्मा ने चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 34 हजार 833.24 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के महिला शेल्टर होम मामले पर भी सफाई दी। कहा कि मामले पर हमारी सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है। आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि इस शेल्टर होम को किसकी सरकार में लाइसेंस दिया गया था।
देवरिया के मां विन्ध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बालिका गृह से भागी एक बच्ची ने थाने पहुंचकर शेल्टर होम में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया था। जिस पर हंगामा गच गया था। मामले में अब तक कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। शेल्टर होम की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी व बेटी कंचनलता को गिरफ्तार किया जा चुका है।