{"_id":"5b9794b3867a557ea82f50c8","slug":"yogi-adityanath-on-promotion-and-increment-of-govt-employees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का आदेश, कर्मचारियों को तय समय पर दें प्रमोशन, इंक्रीमेंट व पेंशन लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का आदेश, कर्मचारियों को तय समय पर दें प्रमोशन, इंक्रीमेंट व पेंशन लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नतियां लटकाने, पेंशन व अन्य सेवानिवृत्ति लाभ देने में दौड़ाने और इंक्रीमेंट के लिए जी-हुजूरी कराने की परंपरा का संज्ञान लिया। उन्होंने अफसरों की बैठक में सरकारी कर्मियों को मिलनेवाली सुविधा व लाभ से जुड़े हर बिंदु की विस्तार से समीक्षा की। तय समयसीमा में सभी लाभ दिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल के वर्षों में शायद ही किसी मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की शिकायतों पर इतनी चिंता दिखाई हो। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की समीक्षा के दौरान कर्मचारियों की पदोन्नति, वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (इंट्री), इंक्रीमेंट, अवकाश, पेंशन, सेवानिवृत्त लाभ व एलटीसी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में पदोन्नतियां ‘ऑटो मोड’ में होनी चाहिए और उनमें किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। सरकारी सेवकों को तय समय पर पदोन्नतियां सुनिश्चित कराई जाएं। कोई भी डीपीसी लंबित न रखी जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के सभी देयों का भुगतान तत्काल करने और उनकी पेंशन का निर्धारण तेजी से करते हुए जल्द से जल्द पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल ने मुख्यमंत्री को विभाग की जिम्मेदारियों व उस पर की जा रही कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी सरकारी विभागों में तैनात कार्मिकों की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मातहतों के एसीआर तत्काल भेजने का फरमान
मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा, वे सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों व अन्य उच्चाधिकारियों को निर्देशित कर दें कि वे अपने अधीनस्थों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (एसीआर) तत्काल भेज दें ताकि इनके चलते कार्मिक की पदोन्नति में कोई अड़चन न आए और उनका समय से प्रमोशन हो जाए। उन्होंने कार्मिकों की वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) तय समय पर मिलना सुनिश्चित करने को भी कहा।