फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath on bharat band.

विपक्ष की निराशा का प्रतीक है भारत बंद, भगवान उनको सद्बुद्धि दे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 10 Sep 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath on bharat band.
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री को श्रद्घांजलि देते राज्यपाल रामनाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का ये भारत बंद उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, महिला, किसान व नौजवानों को मिल रहा है तो इससे निराश विपक्ष से इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती। भगवान उनको सद्बुद्घि दे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री लखनऊ में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास नीति, नेतृत्व व आगामी कार्यों के लिए कोई रणनीति नहीं है। इसलिए वो भारत बंद जैसे नकारात्मक तरीकों को अपना रहा है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि विपक्ष को चाहिए कि वो सही मायने में विकास के मुद्दे पर सरकार का सहयोगी बने क्योंकि अगर वो इसी तरह नकारात्मक भूमिका को अपनाए रहा तो आने वाले दिनों में वो विपक्ष के बैठने लायक भी नहीं बचेगा और विपक्ष के रूप में उनका महत्व भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्घि, बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। 21 विपक्षी दल इसमें कांग्रेस का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed