फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath meeting on clean india campaign in lucknow.

मुख्यमंत्री योगी ने दो अक्टूबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने को बनाई रणनीति, दिए निर्देश

Mon, 02 Jul 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath meeting on clean india campaign in lucknow.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा और प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने के लिए रणनीति पर जिलों के डीएम संग बैठक की। सचिवालय के तिलक हाल में रविवार को हुई बैठक में नए नियुक्त मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय सहित कई प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक में योगी ने कहा कि प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का 77.52 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मिशन में जो आठ जनपद पिछड़ रहे हैं उन्हें अपना काम तेजी से पूरा कराना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दो अक्तूबर 2018 तक प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को सरकारी कार्यक्रम के बजाय जनांदोलन के रूप में चलाने पर जोर दिया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2 अक्तूबर 2019 तक खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे एक साल पहले ही 2 अक्तूबर 2018 तक पूरा करने घोषणा की है। इसके लिए वह लगातार ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 4 जून को ही उन्होंने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एसबीएम (ग्रामीण) की समीक्षा की थी। कहा था कि सभी डीएम प्रतिदिन एक घंटा निकालकर खुद स्वच्छ भारत मिशन की निगरानी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed