फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath meet with DGP and principal secretary home over law and order.

यूपी में गुंडागर्दी पर सीएम योगी के तीन सवालों पर छूटे अफसरों के पसीने, कहा- नाकाम अफसर हटाओ

Sat, 07 Jul 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath meet with DGP and principal secretary home over law and order.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

लखनऊ यूनिर्वसिटी में गुंडागर्दी समेत प्रदेश में कई आपराधिक वारदातों से बेहद खफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई। सीएम ने दो टूक कहा कि जो अफसर अपराध नहीं रोक पा रहे हैं, उन्हें हटा दिया जाए। उन्होंने अफसरों से अपराध पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण लाने को कहा।

विज्ञापन


सीएम योगी ने राजधानी समेत प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर बृहस्पतिवार रात ही प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार व डीजीपी ओपी सिंह समेत अन्य अफसरों को अपने आवास पर तलब किया था। कानून-व्यवस्था पर सीएम के तमतमाए चेहरे को देखकर अफसरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


सीएम ने प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी से कहा कि अपराध से जिलों में तैनात अफसरों की नाकामी सामने आ रही है। बाद में दोनों अफसरों ने प्रदेश में पिछले दिनों हुई संगीन वारदात और उनके खुलासे के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। हालांकि सीएम इससे संतुष्ट नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सवालों से अफसरों के रंग उड़े

yogi adityanath meet with DGP and principal secretary home over law and order.

- अफसर अपराध पर काबू क्यों नहीं कर पा रहे हैं?
- लगातार हो रही आपराधिक वारदात पर रोक क्यों नहीं लग पा रही? समय रहते अपराधों का खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा।
- राजधानी की कानून-व्यवस्था की इस दशा के लिए कौन अफसर जिम्मेदार हैं?

नाकाम अफसरों की सूची तैयार करने को कहा, खुद भी कई नाम गिनाए

yogi adityanath meet with DGP and principal secretary home over law and order.

नाराज सीएम ने विभिन्न जिलों के नाकाम अफसरों के नाम गिनाए। इनमें लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार का नाम भी था। सूत्रों के अनुसार सीएम ने प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी दोनों से ऐसे अफसरों के नाम की सूची तैयार करने को कहा, जो आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed