मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी 'मन की बात', कहा- हमारे लिए ये मार्गदर्शन करने वाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' सुनी। योगी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, महिलाओं, देश के विकास व उपलब्धियों पर चर्चा की। जो कि हमारे लिए प्रेरणादायी व मार्गदर्शन करने वाला है।
आपको बता दें कि यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 51वां संस्करण था। जो कि साल 2018 का आखिरी प्रसारण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों एवं प्रमुख नेताओं की ड्यूटी लगाई गई थी।
UP CM Yogi Adityanath on #MannKiBaat: This programme by PM Modi where he discusses various issues of different sections of society has touched hearts of people. It has given a new pathway & inspired youth, farmers & women of the country. pic.twitter.com/ldO22GhnA8
— ANI UP (@ANINewsUP) December 30, 2018
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां अपने सरकारी आवास पर तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय महोना रोड, इटौंजा (लखनऊ) व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल इंडस्ट्रीयल कॉलेज बांसमंडी (लखनऊ) में इस कार्यक्रम को सुना।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, झलवा (प्रयागराज) और डॉ. दिनेश शर्मा, बजरिया पार्क, निशातगंज (लखनऊ) में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।