फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath inaugrated mobile van of cooprative banks.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारी बैंकों की एटीएम वैन का किया शुभारंभ, कही ये बातें

Tue, 26 Feb 2019 10:48 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 26 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath inaugrated mobile van of cooprative banks.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सुदूर गांवों में बैठे किसानों को घर के पास मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 20 सहकारी मोबाइल बैंकिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये वैन ग्रामीणों, किसानों व सामान्य लोगों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ेंगी। इससे किसान बैंक खातों का संचालन, एटीएम, माइक्रो एटीएम, आरटीजीएस, एनईएफटी, नए खाते खोलने की सुविधा ले सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के भी मोबाइल एटीएम प्रदेश में चलें, इस अभिनव कार्य योजना को लागू करने के लिए विभाग को बधाई। प्रदेश में सहकारी बैंक अपने वजूद के लिए जूझ रहे थे। उनको पुरातन वैभव की ओर अग्रसर करते हुए आधुनिक तकनीक से जोड़ना बड़ी उपलब्धि है। किसान, ग्रामीण, सामान्य नागरिक को राहत देने की दृष्टि से मोबाइल एटीएम बहुत महत्वपूर्ण है। नाबार्ड के सहयोग से 39 बैंकों को एक-एक वैन उपलब्ध कराई जा रही है। इससे 50 जिले के लोगों को फायदा मिलेगा। ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ने के लिए सहकारिता विभाग और सहकारी बैंकों को बधाई दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को समृद्घि के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का फैसला किया गया है, जिसकी पहली किस्त दी जा चुकी है। इससे देश के किसानों की न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed