{"_id":"5b72b0af42c79201a80df664","slug":"yogi-adityanath-in-sant-sammelan-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ, गंगा और गायत्री की सेवा में एकजुट हों संत समाज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ, गंगा और गायत्री की सेवा में एकजुट हों संत समाज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Aug 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या के संत सम्मेलन में शामिल हुए और संतों को गौ, गंगा और गायत्री की सेवा के लिए एकजुट होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गाय धर्म के साथ ही अर्थ की भी प्रतीक है।
विज्ञापन
उन्होंने सलाह दी कि संत अपने आश्रमों में गाय पालें और अपने शिष्यों को भी दो-दो गाय पालने के लिए कहें और उनकी नस्ल कैसे और बेहतर हो इस पर कार्य करें तो इससे धार्मिक और आर्थिक दोनों की लाभ होंगे।
विज्ञापन
वहीं, योगी ने राम विलास वेदांती पर भी निशाना साधा और कहा कि वेदांती जी तो शायद गाय नहीं पालेंगे क्योंकि उन्होंने गधा पाल रखा है।
संत सम्मेलन में योगी ने कहा कि कल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। संत समाज देश के विकास में योगदान दे। राज्य में पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। संतों को पर्यावरण बेहतर करने की दिशा में काम करना चाहिए क्योंकि इसी से ही सृष्टि की रक्षा हो सकती है।
विज्ञापन