फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath in one district one product summit.

'वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट' से हर साल पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री योगी

Fri, 10 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in one district one product summit.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट में कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। निवेशक लगातार आ रहे हैं। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। इससे हर साल पांच लाख युवाओं को अपने जिले में अपने गांव में रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार हर संभव प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। यूपी सरकार ने खुद स्टार्टअप के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हमें सत्ता मिली तो प्रदेश की हालत क्या थी यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। हमें अलग-अलग मोर्चों पर काम करना था। प्रदेश से युवाओं का पलायन रोकना था। जिस पर हम कम से कम समय में जो कर सकते थे कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार से प्रदेश की छवि बदली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज जापान और थायलैंड से ज्यादा संभावनाएं यूपी मे हैं। यूपी के पहले ही स्थापना दिवस समारोह में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट) लागू किया। अब हर गांव में कोई न कोई काम शुरू होगा। हमने सिर्फ पांच महीने में ही इन्वेस्टर्स समिट को जमीन पर उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्याास किया है। योगी ने कहा कि अब अब विश्कर्मा श्रम सम्मान योजना लागू कर रहे है। जिससे कि श्रमिकों को सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपी के युवा प्रदेश की धरोहर'

yogi adityanath in one district one product summit.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि ओडीओपी से प्रदेश में कृषि के साथ ही ग्रामीण उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश में पलायन रुकेगा। यूपी के युवाओं को अब प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा प्रदेश की धरोहर हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उनकी ताकत को पहचाना है। उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेगा। जिससे देश के अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed