फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath in GST workshop.

सीएम योगी ने दिलाया विश्वास, GST से जुड़ी दिक्कतें दूर करेगी सरकार

Sun, 02 Jul 2017 12:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in GST workshop.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जीएसटी लागू होने से अब वस्तुओं और सेवाओं के दामों में विविधता नहीं रहेगी, साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि जीएसटी से जुड़ी लोगों की दिक्कतों को सरकार दूर करेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए संघीय लोकतंत्र का उदाहरण है कि इतना विशाल और विविधता भरा देश दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को जीएसटी दिवस व इंस्टीट्यूट ऑफ  चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सभी दलों ने जीएसटी को मूर्तरूप देने में मदद की है, जबकि अगर चीन में देखें तो पोलित ब्यूरो जो भी फैसला कर लेता है पूरे देश में वही लागू हो जाता है, जो नहीं मानता है गोली उसे मनवा देती है, लेकिन भारत में आम सहमति से देश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित जीएसटी वर्कशॉप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए टीम स्पिरिट के साथ-साथ टेक्नो-सेवी भी होना होगा। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जैसे-जैसे लोग नई कर व्यवस्‍था से रूबरू होंगे लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने जीएसटी लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि मोदी सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी नहीं कर सकती। जीएसटी से देश को गरीबों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed