फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath in a rally in raebareli.

जस्टिस लोया मामले में कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ किया षड्यंत्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 22 Apr 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 22 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in a rally in raebareli.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ तो खिलवाड़ किया ही, न्यायपालिका को भी नहीं बख्शा। कांग्रेस की षड्यंत्रकारी नीति से देश व लोकतांत्रिक मूल्यों की अपूरणीय क्षति हुई है। राहुल गांधी को देश के खिलाफ किए गए षड्यंत्र के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को रायबरेली में जीआईसी मैदान पर भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में बोल रहे थे। उन्होंने रायबरेली में जुलाई से एम्स की ओपीडी शुरू हो जाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि रेल वैगन कारखाने के विस्तार के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त भूमि भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जस्टिस लोया के मामले में षड्यंत्र किया। पर, सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले से सच सामने लाकर कांग्रेस के षड्यंत्र का भंडाफोड़ कर दिया। जनता के सामने यह सच आ गया है कि कांग्रेस न कोर्ट के आदेश को मानती है और न लोकतंत्र को। जब चुनाव हार जाती है तो वोटिंग मशीन को खराब बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली में भी फहराएं भाजपा का परचम

yogi adityanath in a rally in raebareli.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की लगातार नुमाइंदगी के बाद भी रायबरेली और अमेठी का बुनियादी विकास नहीं हुआ। अमेठी में विकास कार्यों की शुरुआत पिछले वर्ष भाजपा अध्यक्ष शाह ने की। प्रदेश सरकार ने रायबरेली में किसानों का 74 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली मे भाजपा का परचम फहराने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास के पायदान पर रायबरेली अब नहीं पिछड़ेगा। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक पार्टी है। उनकी सरकार में किसी का तुष्टीकरण नहीं होगा। सभी जाति व धर्मों को साथ लेकर विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है।

एक-दूसरे पर आरोप लगाने वाले कर रहे गठबंधन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को लगातार मिल रही सफलता से घबराकर कल तक एक-दूसरे पर आरोप लगाने वाले सपा व बसपा जैसे धुर विरोधी दल गठबंधन कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सभी गठबंधन फेल हुए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के सामने सभी गठबंधन धराशायी हो जाएंगे। रायबरेली की जनता अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से सवाल पूछेगी कि 60 साल में क्या किया।

चुनाव हारे तो ईवीएम खराब, कोर्ट में हारे तो न्यायाधीश खराब : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय

yogi adityanath in a rally in raebareli.
भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व अन्य। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर मिल रही पराजय से बौखला गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई तो ईवीएम को खराब बता दिया। अब न्यायपालिका में कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हुआ है तो न्यायपालिका को खराब बता रहे हैं। कांग्रेस देश के सैनिकों पर भी सवाल खड़े कर उनका मनोबल भी गिराने में पीछे नहीं रही। रायबरेली की रैली में पांडेय ने कहा कि जिन लोगों को यहां की जनता ने 60 साल तक सिर माथे बैठाया, उन्होंने जनता के साथ धोखा किया।

आग के पीछे कांग्रेस का षड्यंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली के पंडाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के पीछे कांग्रेस का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जब आग लगी तो वे यही सोच रहे थे कि कांग्रेस यहां भी बाज नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed