फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath Important cabinet meeting in lucknow

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब शिक्षक बनने के लिए स्नातक में लाने होंगे 50 फीसदी अंक

Tue, 03 Dec 2019 06:25 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath Important cabinet meeting in lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को नौकरी पाने के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक लाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में 34 प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक शिक्षक बनने के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं थी। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वालों व बिल्डर्स को राहत देने वाले प्रस्तावों पर भी सरकार ने मुहर लगा दी।

विज्ञापन


कैबिनेट ने इन प्रस्ताव पर लगाई मुहर
- मेगा प्रोजेक्ट वाली चार यूनिटों को 326 करोड़ का इंसेंटिव देने पर बनी सहमति।
- औद्योगिक नीति में बदलाव को मिली मंजूरी।
- बिल्डर्स के जो मामले सरकारी वजहों मसलन जमीन न मिलने, पॉलिसी में फंसे होने या ऑथरिटी के गलती से फंसे हैं, उनके लिए फंसी हुई अवधि 'जीरो पीरियड' मानी जाएगी। उनका इंट्रेस्ट माफ किया जाएगा। यह छूट उन्हीं बिल्डर को दी जाएगी, जो इसका फ़ायदा बायर्स को देंगे साथ ही जून 2021 तक पजेशन देंगे। गड़बड़ी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


- नोएडा सेक्टर 71 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक 15 किमी मेट्रो लाइन को मंजूरी।
- बुनकरों को मिल रही बिजली सब्सिडी की नीति बदलेगी। करीब 850 करोड़ भार पड़ता था जबकि 150 करोड़ की सब्सिडी ही मिलती थी। 90 हजार कनेक्शन के लिए बजट प्रवाधान था जबकि 2.37 लाख कनेक्शन थे, जिनका काफी दुरुपयोग हो रहा था।
-नई नीति में एक एचपी पॉवरलूम को हर माह 240 यूनिट 3.50 रुपये में दिया जाएगा।
- 0.5 एचपी पर 120 यूनिट 3.50 रुपये में मिलेगी।
- इन्हें सब्सिडाइज सोलर पैनल मिलेगा।

इन फैसलों को भी मिली मंजूरी

- डिफेंस इंडस्ट्रियल एयरो स्पेस एंड एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी में संशोधन।
- जमीन पर 25% सब्सिडी।
- 0% स्टाम्प ड्यूटी में छूट।
- 30 पीडब्ल्यूडी में मार्ग सेतु, भवन और सड़क पर  जीएसटी लागू करने को मंजूरी, 12% जीएसटी लगेगी।
- कैग की रिपोर्ट मिली है।

- भदोही निर्माण प्राधिकरण में भवन नियमावली में बदलाव।
- सुल्तानपुर के 33 राजस्व गांव को सदर क्षेत्र से दूसरी तहसील में शिफ्ट।
- केजीएमयू में विभिन्न विभागों के निर्माण में उच्च विशिष्ट जोड़ेगी।
- आरएमएल में प्रथम निर्माण।

- 200 करोड़ से अधिक की लागत।
- 4 अफसरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई को मंजूरी।
- 18  शोहरत गढ़, तंबौर, महराजगंज, कोंच, खलीलाबाद, लखनऊ, वाराणसी का सीमा विस्तार।
- 8 नए फ्यूल स्टेशन पॉलिसी मंजूर।

- पीडब्ल्यूडी संचालित करेगा।
- एनएचएआई, स्टेट हाइवे पर एक किलोमीटर या जिला मार्ग में 600 मीटर, निजी मार्ग या अन्य पर 300 मीटर की दूरी पर लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 300 मीटर दूरी पर लगाया जाएगा।
35×35 मीटर एरिया मैदानी, 20×20 शहरी या पहाड़ी क्षेत्र में एरिया होगा। 3 लाख लाइसेंस फीस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed