{"_id":"5bf67bd3bdec2241ba2c6774","slug":"yogi-adityanath-gives-joining-letter-to-sugarcane-paryavekshak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- जल्द ही रिक्त पद भी भरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- जल्द ही रिक्त पद भी भरेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के गन्ना संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना विभाग की अलग पहचान रही है। यह गन्ना किसानों की खुशहाली का पर्याय है।
विज्ञापन
उन्होंने 437 पदों पर भी जल्द ही नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, पिपराइच व बस्ती में भी चीनी मिलें जल्द शुरू होंगी। अब तक इस संबंध में 50 से ज्यादा लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। हम अन्य लोगों को भी इसका अवसर देंगे।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि गन्ने के रस से हम इथेनॉल बनाएंगे। ये काम अगले वर्ष से शुरू हो जाएगा।
