{"_id":"5afb3eb24f1c1bd7408b5978","slug":"yogi-adityanath-effect-on-karnataka-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में भाजपा के लिए ट्रंप कार्ड बने योगी आदित्यनाथ, ज्यादातर सीटों पर जीते प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में भाजपा के लिए ट्रंप कार्ड बने योगी आदित्यनाथ, ज्यादातर सीटों पर जीते प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन स्थानों पर प्रचार किया था उनमें से अधिकतर स्थानों पर पार्टी प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें महाराष्ट्र के निकाय चुनाव, गुजरात, हिमाचल और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतारा था। उसमें भी योगी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट जुटाने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
योगी गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक न सिर्फ हिंदुत्व के एजेंडे को धार देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने में कामयाब रहे बल्कि कई राज्यों में फैले नाथ संप्रदाय के अनुयाइयों को भी जोड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
त्रिपुरा की तरह कर्नाटक में भी दक्षिण कर्नाटक और उडुपी में नाथ संप्रदाय के लोग अच्छी संख्या में रहते हैं। वह इनको तो भाजपा के पक्ष में मोड़ने में कामयाब तो रहे ही, इसी के साथ लिंगायत कार्ड के जवाब में वह बीजेपी के संगठित हिंदुत्व के नारे को भी धार देने में कामयाब रहे।