फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath distributes departments to new ministers.

योगी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, सुरेश खन्ना बने वित्त मंत्री

Fri, 23 Aug 2019 12:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath distributes departments to new ministers.
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। सुरेश खन्ना यूपी के नए वित्त मंत्री होंगे।

विज्ञापन


विभागों के आवंटन में मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। जय प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है जबकि अभी तक स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे सिद्धार्थनाथ सिंह को खादी मंत्रालय दिया गया है।
विज्ञापन


खास बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह व राजस्व सहित 37 विभाग रहेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर तथा सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय रहेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के पास माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र चौधरी पंचायतीराज मंत्री होंगे।

जानें, किसे मिला कौन सा विभाग

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर तथा सार्वजनिक उद्यम।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा- माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।
सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुंसधान।
सुरेश खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग।
स्वामी प्रसाद मौर्य- श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय।

सतीश महाना- औद्योगिक विकास मंत्री।
रमापति शास्त्री- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय।
दारा सिंह चौहान- वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान मंत्रालय।
जय प्रताप सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
ब्रजेश पाठक- विधायी एवं न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।

लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
चेतन चौहान- सैनिक कल्याण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा।
श्रीकांत शर्मा- ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्रालय।

राजेंद्र प्रताप सिंह- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास।
सिद्घार्थनाथ सिंह- खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, एन आर आई तथा निवेश प्रोत्साहन।
मुकुट बिहारी वर्मा- सहकारिता मंत्रालय।

इन मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी

आशुतोष टंडन- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
नंद गोपाल गुप्ता- नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ बोर्ड व हज।
डॉ. महेंद्र सिंह- जल शक्ति विभाग
सुरेश राणा- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।

भूपेंद्र सिंह चौधरी- पंचायती राज।
अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण।
रामनरेश अग्निहोत्री- आबकारी एवं मद्यनिषेध।
श्रीमती कमला रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा।

 

राज्यमंत्रियों को सौंपे गए ये विभाग


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को सौंपे गए ये विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed