फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath criticizes opposition on ram temple issue.

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले करते हैं मंदिर की बात: सीएम योगी ने अयोध्या में विपक्षियों को घेरा

Tue, 26 Jun 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 26 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath criticizes opposition on ram temple issue.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे लोग रामजन्मभूमि की बात करते हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, उनके हृदय परिवर्तन को हम अपनी विजय मानते हैं। कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तुष्टीकरण करने वाले आज सौहार्द की बात करते हैं।

विज्ञापन


यह भी समझने की जरूरत है कि 15 वर्षों में कितने लोगों ने अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, काशी, चित्रकूट जाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। कुछ लोग एक तरफ कोर्ट में अर्जी लगाते हैं कि 2019 से पहले राममंदिर का निर्माण न हो, वही आज पूछते हैं कि राममंदिर कब बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें सोमवार शाम को सरयू तट पर चार दिवसीय सरयू महोत्सव का शुभारंभ करने के दौरान कही।
विज्ञापन


योगी बोले,  रामनगरी की पावन नदी मां सरयू का बड़ा ही महत्व है। मान्यता है कि प्रयागराज जब स्वयं मलिन होते हैं तो वो सरयू में डुबकी लगाकर पवित्र होते हैं। इसकी महत्ता को देखते हुए हमने तय किया है कि अयोध्या के सभी घाटों को मां सरयू का स्पर्श मिले। इसमें किसी तरह का गंदे नाले का पानी नहीं गिरे। इसके अलावा सरयू का पवित्र व अविरल जलधारा राम की पैड़ी होते हुए दशरथ समाधि तक जाए इसके लिए गुप्तार घाट पर रबर डैम बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अयोध्या को वैश्विक पहचान मिलने पर ही साकार होगी रामराज की परिकल्पना'

yogi adityanath criticizes opposition on ram temple issue.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू की आरती भी की। कहा कि याद रखना कि दुनिया की सभ्यताएं नदी तट पर ही विकसित हुई हैं लेकिन आज नदी संस्कृति दम तोड़ रही है। गंगा, यमुना, गोमती व सरयू महोत्सव कराने का हमारा तथ्य यही है कि नदी संस्कृति को पुनर्जीवित किया जाए। इसी के तहत अयोध्या में भी सरयू मां की आरती हो, उसका जल स्वच्छ रहे आदि के लिए सरकार ने कार्ययोजना बनाई, और पर्यटन विभाग ने इसे मूर्त रूप दिया।

कहा कि हमारा प्रयास है कि संतों के नेतृत्व में अयोध्या की वैश्विक पहचान मिले तभी राम राज व स्वच्छ व सुंदर अयोध्या की परिकल्पना साकार होगी। इस मौके पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद रामबिलास वेदांती, कथा वाचक प्रेमभूषण दास, राजकुमार दास, रामदास, सुरेश दास, संतोष दास, गिरीश दास, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, इंद्र प्रताप तिवारी, रामचंद्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास समेत अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने वेदांती पर ली चुटकी
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद रामबिलास दास वेदांती पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमको पता चला था कि वेदांती जी ने समाधि ले ली है, लेकिन आज उन्हें देखा तो चैन आया। यही नहीं महोत्सव के उद्घाटन के दौरान उन्होंने वेदांती जी को अपने बगल बैठाया और काफी देर तक गुफ्तगू भी की।

अयोध्या को पूरी दुनिया देखेगी

yogi adityanath criticizes opposition on ram temple issue.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के समग्र विकास की प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित रही, अब अयोध्या को पूरी दुनिया देखेगी। वैश्विक पटल पर ऐसा दृश्य हो कि अयोध्या को पूरी दुनिया देखे। थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका जैसे देशों में राम की संस्कृति कायम है। राम के साथ अयोध्या की जो भावना है अन्य देशों को उससे जोड़ने का प्रयास होगा। दीपोत्सव ने अयोध्या को वैश्विक मान्यता दिलाने का काम किया। बहुत सारे लोगों को बुरा लगा जब हमने पुष्पक विमान से राम सीता को उतारा। हम इस तरह के कार्य करते रहेंगे। इस दीपोत्सव को और भव्य बनाया जाएगा। कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष को आमंत्रित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संबंधों से दुनिया की दूरियां घटाया जा सकता है। 192 देशों में योग परंपरा को वैश्विक मान्यता मिली है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

कुंभ में दिखेगी सनातन हिंदु धर्म की तस्वीर

yogi adityanath criticizes opposition on ram temple issue.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ को वैश्विक मान्यता मिले इसका प्रयास कभी नहीं किया गया। कुंभ की परंपरा को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में शामिल करने का श्रेय मोदी सरकार को जाता है। कुंभ आज यूनेस्को की धरोहर बन चुकी है। पहले कुंभ की परंपरा को विकृति रूप में पेश किया जाता था, दलित, महिला विरोधी बताया जाता था। 2019 का कुंभ भव्य होगा। देश के 6 लाख गांव, 192 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगें। संस्कृति, अध्यात्म का अद्भुत संगम होगा। सनातन हिंदु धर्म की तस्वीर प्रस्तुत करने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed