फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath comment on defeat in bypoll in uttar pradesh.

हम खाई में गिरने से पहले ही संभले, 2019 में फिर जीतेंगे: उपचुनाव में हार पर मुख्यमंत्री योगी

Fri, 16 Mar 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath comment on defeat in bypoll in uttar pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में भाजपा की हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है। कहा, उपचुनावों के नतीजे एक सबक है। हम खाई में गिरने से पहले ही संभल गए। गलतियां सुधारने का मौका मिला है,  2019 फिर जीतेंगे।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा, गोरखपुर और फूलपुर में अति आत्मविश्वास से हार हुई है। मैं जितनी भी बार गोरखपुर गया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव जीत रहे हैं। अति आत्मविश्वास में कार्यकर्ता उदासीन हो गए। कार्यकर्ताओं ने काम नहीं किया तो मतदाता भी घर से नहीं निकले। कार्यकर्ताओं को लगा कि योगीजी हैं तो सब ठीक है। उनकी सीट है, इसे तो हम जीत ही लेंगे। कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि कितना भी भरोसा क्यों न हो, चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहिए।
विज्ञापन


कहा,  चुनाव अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक पड़ाव है। चुनाव के जरिए हम अपना आकलन करते हैं। देश व प्रदेश की जनता 2019 में भी सकारात्मक सोच के साथ हित संरक्षण देने वाली सरकार चाहती है। 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन को अवसरवादिता का गठबंधन बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में जो अफसर नहीं समझा, उसे घर भेजेंगे

yogi adityanath comment on defeat in bypoll in uttar pradesh.

योगी ने कहा, भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी उसी निर्ममता से व्यवहार किया जाएगा, जैसा अपराधियों के साथ किया जा रहा है। यूपी को क्राइम और करप्शन फ्री प्रदेश बनाएंगे। इसमें जो भी आड़े आएगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, सरकार कार्रवाई में संकोच नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार क्या करना चाहती है, एक वर्ष में अफसर समझ गए होंगे, जो अब भी नहीं समझे हैं, उन्हें घर भेजने जा रहे हैं।

यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यूपी पुलिस में सिपाही, दरोगा सहित कुल 1.60 लाख पदों पर भर्तियां करने जा रही है। प्रयास है कि इसमें 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए हों। इतनी बड़ी संख्या में महिला सिपाही या महिला दरोगा भर्ती होंगी तो महिला सुरक्षा को बल मिलेगा। हालांकि अपनी सुरक्षा के प्रति महिलाओं को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस, होमगार्ड के साथ बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म भी महिला स्वयं सहायता समूहों से सिलवाने का विचार है।

चिकित्सकों को दी नसीहत

yogi adityanath comment on defeat in bypoll in uttar pradesh.

मुख्यमंत्री ने झांसी मेडिकल कॉलेज में मरीज के कटे पैर को उसी का तकिया बनाने को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए चिकित्सकों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से पूरे चिकित्सक समुदाय को शर्मिंदा होना पड़ता है। सरकार अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर तो खोल सकती है, लेकिन उन्हें संचालित करने के लिए जिस समर्पण भाव की आवश्यकता है, चिकित्सकों में उसकी कमी है। मरीज आता है, डॉक्टर देखते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अच्छे चिकित्सक और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर तैयार करें। चिकित्सा के क्षेत्र में मानव संसाधन का इतना अभाव है कि 2000 चिकित्सक आएं तो अभी भर्ती कर लें।

...तो बेसिक शिक्षा में बनाएंगे नया ऑस्ट्रेलिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की संख्या दो करोड़ तक पहुंचाकर बेसिक शिक्षा में एक नया ऑस्ट्रेलिया बना दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed